फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in amb library construction from nine lakh rupees start now

अंब में नौ लाख रुपये की लागत से बनी लाइब्रेरी शुरू

Tue, 02 Feb 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
in amb library construction from nine lakh rupees start  now
अंब (ऊना)। बचत भवन परिसर अंब में मंगलवार को माता श्रीचिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में पुस्तकालय भवन का शुभारंभ हुआ। लगभग नौ लाख रुपये लागत से बने पुस्तकालय में क्षेत्र के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकों की व्यवस्था रहेगी। चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। एसडीएम अंब मनेश यादव ने आए हुए मेहमानों का अभिनंदन किया। एसडीएम अंब मनेश यादव की पहल का विधायक बलबीर सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में क्षेत्र के बच्चों के लिए एसएससी, एनडीए, रेलवे, बैंकिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबों का संकलन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा। विधायक ने लाईब्रेरी के लिए दो लाख रुपये प्रदान किए जाने की भी घोषणा की। जिसमें एक लाख रुपये अन्य सामग्री और एक लाख रुपये किताबों के लिए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed