फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Important role of institutions in disaster: ADC

आपदा में संस्थाओं का अहम रोल : एडीसी

Sun, 21 Jul 2024 02:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Important role of institutions in disaster: ADC
डीआरडीए हाल में आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला के दौरान मौजूद अ​धिकारी एवं अन्य। संवाद
ऊना। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से डीआरडीए सभागार ऊना में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कार्यशाला समापन सत्र की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान बेहतर प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों में सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय स्थानीय लोगों के साथ-साथ लोकल गैर सरकारी संस्थाओं का अहम रोल रहता है। इनके सहयोग से वहां की परिस्थितियों और उनके अनुभव के साथ बेहतर और प्रभावशाली ढंग से राहत और बचाव कार्यों को करने में मदद मिलती है। कार्यशाला में आपदा जोखिम प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, मानवीय सहायता के मानकों व मानवतावादी सिद्धांतों तथा आपदा के उपरांत राहत व बचाव के लिए यथाशीघ्र आवश्यकताओं के आंकलन को लेकर भी विस्तापूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान आपदा के उपरांत सही आंकडे एकत्रित करने को लेकर ऑनलाइन एप्लिकेशन पर भी चर्चा की गई, ताकि आपदा के समय सही आंकड़ों के आधार पर राहत व बचाव कार्य करने में आसानी रहे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की प्रशिक्षण व क्षमता वृद्धि समन्वयक सुमन चहल ने कार्यशाला का संचालन किया। इस मौके पर प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ से सहायक कमांडेंट अनिल पटियाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंटर एजेंसी ग्रुप का पुनर्गठन
कार्यशाला के दूसरे दिन सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के इंटर-एजेंसी ग्रुप का पुनर्गठन किया गया। इसमें सरकारी संस्थाओं में रेडक्रॉस, फायर, होम गार्ड, एनसीसी, डीपीआरओ और आईआरबीएन बनगढ़ को कोर ग्रुप का मेंबर बनाया गया। वहीं, गैर सरकारी संस्थाओं से एक मौका एक उम्मीद संस्था के सचिव जसवीर सिंह को इंटर-एजेंसी ग्रुप का संयोजक चुना गया और ह्यूमन राइटस प्रोटेक्शन सैल एंड वेल्फेयर एसोसिएशन, ऋषित फाउंडेशन, अंकुर वेल्फेयर एसोसियशन, नवज्योति यूथ वेल्फेयर सोसाइटी एवं एकल नारी कृषि सहकारी सभा को कोर ग्रुप के मेंबर बनाया गया। इसके अतिरिक्त एनजीओ चिंतपूर्णी विकास समिति अंब, देवभूमि फाउंडेशन ऊना, ब्लड लाइंस एंड सोशल वेल्फेयर समिति ऊना को इंटर एजेंसी के मेंबर तथा अक्षय शर्मा को आपदा मित्र और दिनेश जसवाल युवा स्वयं सेवी का वॉलंटियर्स बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed