फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Importance of voting told in Kharoh and Bhared of Chintpurni

Una News: चिंतपूर्णी के खरोह और भरेड़ में बताया मतदान का महत्व

Fri, 26 Apr 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 26 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Importance of voting told in Kharoh and Bhared of Chintpurni
चिंतपूर्णी (ऊना)। नए पंजीकृत मतदाताओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत चिंतपूर्णी विस क्षे़त्र के गांव खरोह और हाई स्कूल भरेड़ में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के जत्थे ने गीत, संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुकता संदेश और मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों के जरिए कलाकारों ने जिला के विभिन्न सरकारी और निजी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में विद्यार्थियों के माध्यम से आम जनमानस तक मतदाता जागरूकता संदेश पहुंचाने और उनके मत को सही ढंग से प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूक रैली भी निकाली। उधर, दौलतपुर चौक काॅलेज में चुनावी साक्षरता क्लब के अंतर्गत शिक्षा विभाग के प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed