फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Importance of balanced diet explained in Anganwadi Center Pirthipur

Una News: आंगनबाड़ी केंद्र पिरथीपुर में बताया संतुलित आहार का महत्व

Sat, 04 Oct 2025 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Importance of balanced diet explained in Anganwadi Center Pirthipur
दौलतपुर चौक (ऊना)। 8वें राष्ट्रीय पोषण माह स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पिरथीपुर रोड वृत्त में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वृत्त सुपरवाइजर तृप्ता मिन्हास ने बताया कि इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं समुदाय को संतुलित आहार, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। प्रमुख गतिविधियों में रेसिपी प्रदर्शन शामिल था, जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक व्यंजन तैयार किए गए। माताओं एवं किशोरियों को सस्ते एवं पौष्टिक आहार बनाने की विधियां समझाई गईं। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। स्वच्छता गतिविधियों में हाथ धोने का प्रदर्शन, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं साफ-सफाई पर जानकारी साझा की गई। इस प्रकार समुदाय में संतुलित आहार और स्थानीय खाद्यान्नों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास सफलतापूर्वक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed