फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illusion does not last long: Pandit Ratan Sharma

छलावा अधिक समय नहीं चलता : पंडित रतन शर्मा

Thu, 11 Apr 2024 05:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Illusion does not last long: Pandit Ratan Sharma
जोल (ऊना)। ग्राम पंचायत कठोह के गांव ठकां अमरोह में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ज्ञान यज्ञ का आयोजन भी रिटायर्ड कर्नल तरसेम राणा के निवास स्थान पर किया गया। श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित रतन शर्मा ने कहा कि बिनु प्रतीति होई नहीं प्रीति अर्थात महात्म्य में ज्ञान के बिना प्रेम चिरंजीवी नहीं होता, अस्थाई हो जाता है। उन्होंने कुंती स्तुति को विस्तार से समझाते हुए परीक्षित जन्म एवं सुखदेव आगमन गोकर्ण की कथा सुनाई। कथा व्यास ने कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। कथा महत्व को समझाते हुए रत्न चंद शर्मा ने कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। आवश्यकता है निर्मल मन और स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण की। उन्होंने अच्छे और बुरे कार्यों के बारे में विस्तार से वृतांत समझाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छल और छलावा ज्यादा दिन नहीं चलता है। निर्मल मन प्रभु स्वीकार्य है। कथा में भजन गीत व संगीत पर श्रद्धालु काफी देर तक झूमते रहे। इस अवसर पर कथा आयोजक रिटायर्ड कर्नल तरसेम राणा, हरपाल सिंह, डॉ. ओम प्रकाश, रमेश चंद्र, रामकिशन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed