फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Idol installation at Guru Ravidas Temple in Bahdala on October 7

Una News: बहडाला में गुरु रविदास मंदिर में मूर्ति स्थापना 7 अक्तूबर को

Thu, 02 Oct 2025 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Idol installation at Guru Ravidas Temple in Bahdala on October 7
ऊना। जिले के बहडाला गांव स्थित मंदिर में 7 अक्तूबर को श्री गुरु रविदास जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से की जाएगी। इस दिन गुरु रविदास नामलेवा संगत गुरु के रंग में रंगी नजर आएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जारी है। मंदिर कमेटी के प्रधान फकीर चंद ने बताया कि इस ऐतिहासिक और धार्मिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए 6 अक्तूबर को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो क्षेत्रवासियों की आस्था और एकता का प्रतीक होगी। फकीर चंद ने बताया कि 7 अक्तूबर को सुबह 10 बजे श्री गुरु रविदास जी की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा संत बाबा रविंद्र दास (खानपुर वाले) व संत निर्मल दास (जालंधर वाले) संत महापुरुषों के कर-कमलों से संपन्न होगा।
विज्ञापन

पंजाब के प्रसिद्ध गायक देंगे प्रस्तुति
धार्मिक अनुष्ठान में पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अनेक संत-महात्मा भाग लेकर गुरु महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही प्रवचन वर्षा से गुरु की महिमा बताएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में भक्ति रस घोलने के लिए पंजाब के प्रसिद्ध गायक बलराज विशेष रूप से पहुंचकर गुरु रविदास जी की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed