फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ideology of Non-Gazetted Employees Union opportunistic: Jagat

अराजपत्रित कर्मचारी संघ की विचारधारा मौकापरस्त : जगत

Thu, 21 Nov 2024 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
Ideology of Non-Gazetted Employees Union opportunistic: Jagat
कहा- एनजीओ, कर्मचारियों के अलग संगठन बनाना दुर्भाग्यपूर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। अराजपत्रित कर्मचारी संघ (एनजीओ) की विचारधारा मौकापरस्त है। यह बात राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव और प्रदेश इंटक के महासचिव जगत राम शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले 1920 में एटक और तीन मई 1947 को इंटक बनी। इन्होंने देश की आजादी और आजादी के बाद देश के विकास में भरपूर योगदान दिया। आजादी के बाद अलग-अलग विचारधाराओं से भारतीय मजदूर संघ, सीटू व अन्य कई राष्ट्रीय मजदूरों के संगठन बने। कभी-कभी यह राष्ट्रीय संगठन आज की तरह इकट्ठे होकर संघर्ष करते थे और एकता के बल पर मांगें मनवा लेते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से देश के कई प्रदेशों में कुकुरमुत्तों की तरह एनजीओ, कर्मचारियों ने अपने-अपने संगठन बना लिए। उनका मूल सिद्धांत अपने तक सीमित रहता है। जैसा की दूसरी मान्य प्राप्त यूनियनों की मदद लेकर नौकरी प्राप्त करना और अपनी मूल यूनियन को छोड़ देना। कहा कि यह एनजीओ की यूनियनें कभी राष्ट्रीय मांगों पर न आंदोलन करती है, न राष्ट्रीय आंदोलन में कोई हिस्सा लेती हैं। जगत राम ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की बात को याद दिलाया कि मजदूरों को ईमानदारी से संघर्ष करना चाहिए। हिमाचल कर्मचारी एनजीओ की स्थापना 20 नवंबर 1966 को हुई थी। इससे पहले इंटक, एटक, सीटू तथा बीएमएस के झंडे तले काम होता था। जगत राम ने अफसोस प्रकट किया कि जबसे हिमाचल में एनजीओ बना कभी एकजुट नहीं रहा। दो तीन धड़ों में बंटे रहे और उनको सलाह दी की एकजुट होकर सरकार व प्रगतिशील कामों का समर्थन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed