{"_id":"676051e80a86f3e310ca6dfa661de17c","slug":"icu-ward-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी अस्पताल में आईसीयू वार्ड स्थापित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी अस्पताल में आईसीयू वार्ड स्थापित
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 25 Feb 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी अब हाईटेक सुविधाओं से लैस हो गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब यहां आईसीयू वार्ड स्थापित कर दिया गया है। अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट की सुविधा मरीजों के लिए शुरू कर दी गई है। अब हृदय रोगियों तथा डायबटीज मरीजों को उपचार के लिए सारी सुविधाएं इसी अस्पताल में मिल सकेंगी।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन द्वारा यहां मरीजों के लिए आईसीयू वार्ड में कुछ ऐसी हाईटेक मशीनें लगा दी गई हैं जो जिले के क्षेत्रीय अस्पताल में भी अभी तक नहीं लग पाई हैं। मामले की पुष्टि हृदय रोग विशेषज्ञ एसएमओ डॉक्टर रुपिंद्र शर्मा ने की है। अस्पताल में आईसीयू वार्ड स्थापित करने के बाद सीरियस मरीजों को तत्काल उपचार के लिए 2 कार्डिंग मॉनिटर डिजिटल डिस्प्ले वाले स्थापित कर दिए गए हैं। इसके अलावा आईसीयू वार्ड में दो इंफ्यूजन पंप लगाए गए हैं जो अभी तक सिविल अस्पताल ऊना में भी नहीं लग पाए हैं। वार्ड में मरीजों की सुविधा और उपचार के लिए 24 घंटे इसीजी मशीनें डिजिटल बीपी ऑप्रेट्स तथा ग्लुको मीटर मशीनें चालू कर दी गई हैं।
विज्ञापन