{"_id":"6609adfa40de86b32b0cd27f","slug":"i-am-not-one-of-those-who-is-here-and-there-sometimes-party-is-paramount-for-me-virendra-kanwar-una-news-c-93-1-una1002-120914-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं उनमें से नहीं हूं, जो कभी यहां कभी वहां, पार्टी मेरे लिए सर्वोपरि : वीरेंद्र कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं उनमें से नहीं हूं, जो कभी यहां कभी वहां, पार्टी मेरे लिए सर्वोपरि : वीरेंद्र कंवर
Mon, 01 Apr 2024 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
बोले- मन में फिसलन तो जरूर, दल-बदल करता तो मेरे और उनमें क्या फर्क रहता
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हाईकमान ने एकाएक विस उपचुनावों में उनका टिकट उनको विश्वास में लिए बगैर ही काट दिया। ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया, जिससे कुटलैहड की जनता पिछले 14 माह से प्रताड़ित होती रही। इसके चलते मन में फिसलन तो जरूर आती है, परन्तु मैं उनमें से नहीं हूं, कभी यहां-कभी वहां। पार्टी मेरे लिए सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि काॅलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बाद 1998-99 में पहली बार पलाटहा पंचायत के उपप्रधान बने। उसके बाद 2000-02 तक जिला परिषद, उसके बाद 2003 से लेकर 2022 तक विधायक बनकर सेवा की। वहीं, इसी दौरान पार्टी के विभिन्न पदों सहित कैबिनेट मंत्री पद पर कार्यरत रहा। इस बार उपचुनावों में एकदम पार्टी हाईकमान ने टिकट काट दिया। उसका मन में दुःख जरूर हुआ था, परन्तु पार्टी हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि मन में पीड़ा जरूर थी, परन्तु पार्टी हाईकमान के नेतृत्व द्वारा मिल-बैठकर बातचीत कर सब-कुछ ठीक हो गया है। अब मोदी सरकार को 2024 में फिर से बड़ी जीत दिलाकर 400 पार का सपना पूरा करना है।