फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   hutcs burnt in fire

अग्निकांड में आठ झुग्गियां राख

Tue, 29 Mar 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Tue, 29 Mar 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
hutcs burnt in fire
झुग्गियां जलने के बाद विलाप करता पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के पुराना होशियारपुर रोड पर लालसिंगी में आग लगने से प्रवासियों की करीब आठ झुग्गियां जलकर राख हो गई। भीषण अग्निकांड में दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। एक बाइक, सिलाई मशीन, एलसीडी सहित अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ऊना के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे लालसिंगी स्थित प्रवासियों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में पीड़ित सतीश की झुग्गी में खड़ी बाइक, एलसीडी, सिलाई मशीन तथा रेहड़ी भी आग की भेंट चढ़ गई। वहीं, सतीश, शिवम, राम गोपाल और मंगल सहित अन्य लोगों का भी भारी नुकसान हुआ है। घटना के दौरान सभी लोग दिहाड़ी मजदूरी पर गए हुए थे। उधर, दमकल विभाग के अधिकारी रोशन लाल ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed