{"_id":"680cefda6391d521f107ff6e","slug":"huge-fire-in-government-forest-and-farms-wheat-crop-on-three-kanal-land-turned-to-ashes-una-news-c-93-1-una1002-152392-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सरकारी जंगल और खेतों में भीषण आग, तीन कनाल भूमि पर गेंहू की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सरकारी जंगल और खेतों में भीषण आग, तीन कनाल भूमि पर गेंहू की फसल राख
विज्ञापन
अंबोटा संघनेई क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अचानक भड़की आग। संवाद
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। अंबोटा संघनेई क्षेत्र में शनिवार को सरकारी भूमि पर अचानक आग भड़क गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड समय रहते मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से जंगल का बड़ा हिस्सा जलने से बचा लिया।
इसी दौरान अंदौरा लोअर, तहसील अंब, जिला ऊना निवासी तिलक राज पुत्र दौलत राम के खेत में भी आग फैल गई। खेत के समीप लगे बिजली ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी। जिसने तिलक राज की गेंहू की फसल को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि लगभग तीन कनाल भूमि पर खड़ी गेंहू की पूरी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से समय रहते आग पर नियंत्रण पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।