{"_id":"61bf755292f8ed20eb38bd06","slug":"huge-devotte-in-chintpurni-una-news-sml393996059","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में भी भक्तों की आस्था नहीं हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में भी भक्तों की आस्था नहीं हुई कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह पांच बजे माथा टेकने के लिए पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को मां के भक्तों की अच्छी खासी चहल पहल देखने को मिली। कड़ाके की ठंड में भी आस्था कम नहीं हुई। श्रद्धालु तड़के पांच बजे ही मंदिर में माता रानी के दर्शनों को लाइनों में लगना शुरू हो गए। गेट नंबर एक में मार्बल लगाने के काम के चलते श्रद्धालुओं को गेट नंबर दो से मंदिर दर्शनों के लिए भेजा जा रहा। हालांकि 11 बजे के करीब निकली धूप से ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन माता रानी के दर्शनों को श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। रविवार को करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में शीश नवाया। वहीं, होमगार्ड के इंचार्ज पीसी सरदार पूर्ण सिंह मंदिर में पूरी व्यवस्था बनाते हुए व भीड़ को निकालते हुए नजर आए। इसके अलावा पूर्व सैनिक भी निकासी द्वार पर भीड़ को जल्दी जल्दी निकालकर व्यवस्था बनाते हुए देखे गए। कई श्रद्धालु दंडवत होकर भी मां के दरबार पहुंचे। हालांकि भीड़ के बावजूद दुकानदारी ज्यादा खास नहीं रही। बताते चले कि चिंतपूर्णी मंदिर में इन दिनों पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने मां के दरबार पहुंच रहे हैं।