फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Huge crowd turns out for the cultural evening of the Kutlehar Festival.

Una News: कुटलैहड़ महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब

Sun, 28 Jun 2026 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 28 Jun 2026 06:27 AM IST
विज्ञापन
Huge crowd turns out for the cultural evening of the Kutlehar Festival.
पिपलू मेले की स्टार नाइट में भाग लेते हुए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और अन्य। संवाद
बंगाणा (ऊना)। जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला में आयोजित कुटलैहड़ महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में शुक्रवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोक संस्कृति, संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों से देर रात तक पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा रहा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला स्तरीय पिपलू मेले को राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष सिफारिश करने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने कुटलैहड़ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पिपलू मेला क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इसे राज्य स्तरीय पहचान दिलाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि शोभायात्रा में शामिल हुए। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह परिसर से महोत्सव स्थल तक निकली शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे सांस्कृतिक दलों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने पिपलू मेला-2026 स्मारिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को मोबाइल संस्कृति से बाहर निकालकर अपनी परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। वहीं विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुरूप लगातार दूसरे वर्ष कुटलैहड़ महोत्सव का आयोजन किया गया है और आने वाले वर्षों में इसे और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा।


गुलाब सिद्धू और कुलदीप शर्मा के गीतों पर झूमे दर्शक
सांस्कृतिक संध्या में मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू ने बाई-बाई, ऐनक, गरूर, 60 पाउंड, लहोर, ब्लडलाइन जैसे गानों से समा बांध दिया। हिमाचली लोक गायक कुलदीप शर्मा ने भी अपनी दमदार प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। देर रात तक दर्शक उनके गीतों पर झूमते रहे। इस अवसर पर इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा, उपायुक्त जतिन लाल, मृदु शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पिपलू मेले की स्टार नाइट में भाग लेते हुए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और अन्य। संवाद

पिपलू मेले की स्टार नाइट में भाग लेते हुए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed