फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Huge Bhagwati Jagran in Santoshgarh on Saturday

Una News: संतोषगढ़ में विशाल भगवती जागरण शनिवार को

Wed, 30 Apr 2025 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Huge Bhagwati Jagran in Santoshgarh on Saturday
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में नौजवान कल्याण केंद्र की ओर से शनि देव मंदिर के समीप तीन मई शनिवार को 30वें विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस जागरण में माता की पावन ज्योति मां चिंतपूर्णी मंदिर से लाई जाएगी। नौजवान कल्याण केंद्र संतोषगढ़ सभा के प्रधान विनोद पुरी, सदस्य भूषण प्रह्लाद एवं नीतीश पुरी ने बताया कि महामाई के इस जागरण में मां चिंतपूर्णी का विशाल ओर भव्य दरबार आधुनिक ढंग से सजाया जाएगा। इस जागरण में प्रसिद्ध कलाकार लविश लव, मूलराज कौशल तथा विनोद राजन महामाई की महिमा का गुणगान करके श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि इस जागरण को सफल बनाने में जुटी टीम में राजेश कौशल, पंचन घेड़ियां, भूषण प्रह्लाद, काका, योगेश पुरी, मूलराज, नीतीश पुरी, पंकज पुरी, राहुल शर्मा, राहुल सैनी एवं समीर आदि शामिल हैं। नौजवान कल्याण केंद्र संतोषगढ़ के पदाधिकारियों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि इस भगवती जागरण में हिस्सा लेकर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed