{"_id":"617c3fc764af0a78d321bbff","slug":"hrtc-una-depot-to-deploy-20-special-buses-on-diwali-una-news-sml388788965","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर ऊना डिपो चलाएगा 20 विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर ऊना डिपो चलाएगा 20 विशेष बसें
विज्ञापन
HRTC Una depot to deploy 20 special buses on Diwali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। दीपावली के त्योहार को लेकर एचआरटीसी का ऊना डिपो बस सेवा बढ़ाएगा। इसके तहत 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बद्दी से ऊना के लिए सबसे अधिक 10 बसों का संचालन होगा। इसके अलावा पहले से तय रूटों के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए लोगों को दीपावली पर घर पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
निगम ने साफ किया है कि अगर इन स्पेशल बसों के अलावा और बसों की मांग बढ़ती है तो और बसें चलाई जाएंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम दो नवंबर से चार नवंबर तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। दिल्ली से ऊना के लिए पांच बसें व चंडीगढ़ से ऊना के लिए भी अतिरिक्त पांच बसें चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
इसके अलावा ऊना डिपो की तरफ से स्थानीय रूटों पर भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। बता दें कि दीपावली को लेकर बाहरी राज्यों के हजारों लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए एचआरटीसी की बसों में अधिकतर सफर करते हैं।
विज्ञापन
ऊना डिपो अधिकारियों ने साफ किया है कि सवारियों की संख्या के आधार पर इन बसों की संख्या की बढ़ाया भी जा सकता है। इसके लिए एचआरटीसी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में आरएम ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि दीपावली के त्योहार के चलते डिपो की करीब 20 अतिरिक्त बसें विभिन्न रूटों पर चलेंगी। सवारियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या को और बढ़ाया जा सकता है।
शाम को नहीं चलेगी बसें
दीपावली के दिन स्थानीय रूटों पर शाम चार बजे के बाद से एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। एचआरटीसी कर्मचारियों के दीपावली के अवकाश के चलते यह फैसला लिया गया है। इस दौरान चार नवंबर शाम चार बजे से पांच नवंबर सुबह आठ बजे तक लोकल रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। इसके अलावा लंबे रूटों पर बसों का आवागमन जारी रहेगा।