{"_id":"60cf75ab8ebc3e34182a859f","slug":"hrtc-runs-buses-on-only-nine-routes-private-routes-remain-closed-una-news-sml3742635135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ नौ रूटों पर चलाई निगम की बसें, निजी रूट रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ नौ रूटों पर चलाई निगम की बसें, निजी रूट रहे बंद
विज्ञापन
रविवार की छुट्टी के चलते सुनसान पड़ा ऊना बस अड्डा।
- फोटो : Una
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम के ऊना डिपो ने रविवार को सिर्फ नौ रूटों पर बसों को चलाया। इसके साथ जिले के निजी बस ऑपरेटरों ने किसी भी रूट पर बस नहीं चलाई।
रविवार की छुट्टी और बाजार बंद होने के चलते बसों में यात्रियों की संख्या में बेहद कमी रही। इससे निगम को नुकसान भी उठाना पड़ा। सोमवार को एचआरटीसी जिला ऊना में 30 बस रूटों पर बसों को चलाएगी। इसके साथ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष रूटों पर भी बसों को भेजा जाएगा। इसके साथ निजी बस ऑपरेटर यूनियन जिला ऊना में करीब 30 बसों को रूटों पर चलाएगा। निजी बस ऑपेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने कहा कि निजी बस ऑपरेटर यूनियन ऊना के जिले में 320 रूट हैं। आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार होने पर यात्रियों की सुविधा के लिए निजी बसों के रूटों को बढ़ाया जाएगा।
जिला बस अड्डा अधिकारी अविनाश खुल्लर ने कहा कि रविवार की छुट्टी और बाजार बंद होने से बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने बसों को नौ रूटों पर चलाया। सोमवार को एचआरटीसी विशेष रूटों के अतिरिक्त 30 रूटों पर बसों को चलाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऊना डिपो बसों को पूरी तरह से सैनिटाइज कर रहा है। इसके लिए रामपुर वर्कशॉप और बस अड्डा में प्रबंध किए गए हैं। साथ ही चालकों और परिचालकों को मास्क और सैनिटाइजर दिए गए हैं।