फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   hrtc ride with pride services stop in una

ऊना में एचआरटीसी की राइड विद प्राइड सेवा बंद

Mon, 29 Nov 2021 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
hrtc ride with pride services stop in una
ऊना। शहर में लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने वाली राइड विद प्राइड सेवा बंद कर दी गई है। इस सस्ती सेवा के तहत शहर के प्रमुख और आसपास के स्थानों पर दो इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जा रहे थे, लेकिन वर्तमान में दोनों वाहनों को सोलन में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

शहर में कुछ माह पूर्व अन्य जिलों की तर्ज पर इलेक्ट्रिक वाहन राइड विद प्राइड सेवा शुरू की गई थी। ऊना मुख्यालय में एचआरटीसी को सरकार ने दो इलेक्ट्रिक वैन मुहैया करवाई थीं, लेकिन अब यह सेवा बंद होने से लोग ऑटो में ही सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चालकों के विरोध के चलते इन वैन को बंद कर दिया गया था। कई दिन तक दोनों इलेक्ट्रिक वैन वर्कशॉप में धूल फांकती रहीं। बाद में दोनों वैन को सोलन जिले के लिए भेज दिया गया। शुरुआत में हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना ने दोनों इलेक्ट्रिक वैन को रूट पर चलाने के लिए कड़ी मशक्कत की थी। कुछ दिन वैन चलीं और लोग इसका फायदा उठाते रहे। करीब 20 लाख की कीमत वाली दोनों इलेक्ट्रिक वैन में कुछ कम किराया होने से भी अधिकतर लोग इनमें सफर करना बेहतर समझते थे। उधर, एचआरटीसी आरएम ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि ऊना में चलने वाली राइड विद प्राइड वैन ऊना से अन्य जिलों के लिए शिफ्ट कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed