फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC pensioners are furious over not receiving their pension by September 25.

Una News: 25 सितंबर तक पेंशन न मिलने पर बढ़ा एचआरटीसी के पेंशनरों में रोष

Thu, 25 Sep 2025 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:41 PM IST
सार

ऊना में पेंशनरों को सितंबर के बाद भी पेंशन, डीए और चिकित्सा बिल का भुगतान नहीं मिल सका है। इससे वरिष्ठ नागरिकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। संगठन ने मांगें न मानने पर शिमला में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
HRTC pensioners are furious over not receiving their pension by September 25.

विस्तार

ऊना। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ऊना जिला की बैठक वीरवार को जिला प्रधान किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों को 25 सितंबर के बाद भी पेंशन न मिलने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। किशोरी लाल ने कहा कि सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन तीन साल बीत जाने के बावजूद पेंशनरों को डीए, चिकित्सा बिल और एरियर भत्ते का भुगतान नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि वृद्ध पेंशनर बीमारी से जूझ रहे हैं और वित्तीय स्थिति के कारण इलाज कराना भी मुश्किल हो रहा है। किशोरी लाल ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो अक्तूबर में प्रदेश संयुक्त समिति के नेतृत्व में शिमला में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सहदेव सिंह, सुरेश चंद, मनकीत सिंह, पंजाब सिंह, रमेश चंद, अविनाश खुल्लर, ओम प्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed