फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC buses did not run on 50 local routes, passengers kept waiting

Una News: 50 लोकल रूटों पर नहीं चलीं एचआरटीसी की बसें, यात्री करते रहे इंतजार

Mon, 10 Jun 2024 02:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
HRTC buses did not run on 50 local routes, passengers kept waiting
बस अड्डा ऊना में रविवार को बना द़ृश्य।
रविवार को निजी बसों का भी न के बराबर होता है संचालन, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रविवार को एचआरटीसी के 50 लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं हुआ। निगम का प्रबंधन वर्ग सवारियों की काफी कम संख्या के कारण इन रूटों को क्लब करके चलाने का हवाला देता है, तो दूसरी ओर विभिन्न रूटों पर सवारियां बसों के आने के इंतजार में बैठी रहती हैं। रविवार को बसें न आने से आम जनता मायूस नजर आई। वहीं, निजी बसों का संचालन भी न के बराबर ही रहता है, जिससे लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ जाती हैं।
गौर हो कि एचआरटीसी के लंबे रूटों पर तो रविवार को बसों का आवागमन चलता रहा, लेकिन लोकल रूटों पर 50 बसों को नहीं चलाया गया। ऐसे में जिला मुख्यालय आने-जाने वाली सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊना डिपो से जिले में करीब 70 लोकल रूटों पर बसों का संचालन होता है। इसके अलावा 30 के करीब लंबे रूटों पर बसों का संचालन होता है। इसके चलते लंबे रूटों पर रविवार को बसों का संचालन सुचारू रूप से होता रहा।
विज्ञापन

इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना ई. सुरेश धीमान ने बताया कि रविवार को लोकल रूटों पर सवारियों की संख्या कम होने के चलते 50 रूटों पर बसें नहीं चल पाई हैं। इसके अलावा जिन रूटों पर सवारियां मिलीं, उनका संचालन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed