{"_id":"68614dc92cb64db9380013e9","slug":"hpas-exam-was-held-in-eight-examination-centers-2325-out-of-4492-candidates-were-absent-una-news-c-93-1-una1002-157732-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आठ परीक्षा केंद्रों में हुई एचपीएएस परीक्षा, 4492 में से 2325 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आठ परीक्षा केंद्रों में हुई एचपीएएस परीक्षा, 4492 में से 2325 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
रविवार को 10 से 12 और दोपहर दो से 4 बजे तक दो सेशन में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार 29 जून को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025 दो सत्र में आयोजित हुई। इस परीक्षा में आधे के अधिक विद्यार्थी उपस्थित नहीं हुए। दोनों सत्रों में आवेदकों में आधे से भी कम विद्यार्थियों उपस्थित हुए। दोनों सत्रों में कुल 4492 विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्रों में उपस्थित होना था, लेकिन मात्र 2167 ही उपस्थित हुए और 2325 अनुपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार एचपीएएस परीक्षा के लिए ऊना जिले में आठ केंद्र बनाए गए थे। जहां सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम चार बजे तक दो सेशन में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ ऊना केएल वर्मा, सीपीओ ऊना संजय सांख्यान और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोम लाल ने निरीक्षण अधिकारी के तौर पर सेवाएं दी। उपायुक्त ऊना के सहायक दियालू को परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला समन्वयक की आधिकारिक रूप से सहायता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
बॉक्स
आठ परीक्षा केंद्रों में किन अभ्यर्थी पहुंचे
जिला प्रशासन से मिले आंकड़े के अनुसार परीक्षा केंद्र राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहडाला में सुबह और दोपहर के दोनों सत्र में 250 में से 121, रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल रक्कड़ कॉलोनी ऊना में सुबह 400 में 185 और दोपहर के सत्र में 400 में से 182, गर्ल्स डिग्री कॉलेज कोटला खुर्द में सुबह के सत्र में 330 में 158 और दोपहर को 330 में से 156, एसएसआरवीएम स्कूल ऊना में सुबह के सत्र में 196 में 96 और दोपहर को 196 में 93, राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना सुबह के सत्र में 400 में 200 और दोपहर को 400 में 198, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में सुबह 240 में से 111 और दोपहर को 240 में 109, रावमापा छात्र ऊना में सुबह 210 में 108, दोपहर को 210 में 106 और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना (पीरनिगाह रोड) में सुबह 220 में 112 और दोपहर को 220 में 111 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि केंद्रों में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ एचपीएएस परीक्षा का आयोजन किया गया। कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और बायोमीट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध रहीं। कहा कि दोनों सत्रों में परीक्षा आयोजन हर मापदंड के लिहाज से सफल रहा।