फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Houses are in danger due to the collapse of huts due to rain

Una News: बारिश से डंगों के ध्वस्त होने से घरों को खतरा

Mon, 18 Aug 2025 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Houses are in danger due to the collapse of huts due to rain
वार्ड दस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने सभी समस्याओं का हल करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के वार्ड-10 के प्रतिनिधिमंडल ने पार्षद उर्मिला चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बारिश से हुए नुकसान, डंगों और रास्तों की क्षति की मरम्मत की मांग की गई। उर्मिला चौधरी ने कहा कि वार्ड-10 से जुड़ा मुख्य मार्ग वर्षों से अधूरा था, जिसे निगम आयुक्त के आदेश से तेज गति से पूरा किया गया है। इसके लिए उन्होंने आभार जताते हुए कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने की मांग की। आयुक्त गुर्जर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्राथमिकता है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, शहर को सुंदर बनाने और जलबहाव बाधित न करने की अपील की। इस अवसर पर हरविंद्र लक्की, आकाश, संदीप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed