{"_id":"600db6dd8ebc3e2f7e66b31d","slug":"house-drowned-in-una-una-news-sml3587858184","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरोह में रिहायशी मकान जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरोह में रिहायशी मकान जमींदोज
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा की छपरोह पंचायत में जमींदोज हुआ रिहायशी मकान
- फोटो : Una
छपरोह में भरभरा कर गिर गया रिहायशी मकान
अचानक पेश आया हादसा, दो लाख के नुकसान का अनुमान
70 वर्ष पुराना था दो भाइयों का पुश्तैनी मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की छपरोह पंचायत में भरी दोपहर रिहायशी मकान जमींदोज हो गया। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, मकान के जमींदोज होने से दो सगे भाइयों के दो लाख के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार छपरोह गांव में कपिल देव व करम चंद सगे भाइयों का पुश्तैनी मकान दिन के 11 बजे अचानक गिर गया। घटना के समय इस मकान में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। कच्ची ईंटों से बनाया गया यह पुश्तैनी मकान करीब 70 वर्ष पुराना था। पीड़ित कपिल देव ने पटवारी व पंचायत प्रधान से घटनास्थल का दौरा कर जायजा लेने की अपील की है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार को किसी तरह की कोई भी सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं हो पाई थी। इस संबंध में पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का आकलन करवा कर विभाग से सहायता के लिए अनुरोध किया जाएगा।