{"_id":"61cdee099d08fc631072912d","slug":"house-brunt-in-una-una-news-sml395187748","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर सहोड़ा में आग से घर का सामान हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर सहोड़ा में आग से घर का सामान हुआ राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को अचानक लगी आग, 90 हजार के नुकसान का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के नजदीकी रायपुर सहोड़ा गांव के वार्ड छह के एक मकान में अचानक आग लग गई। इससे घर का सारा सामान जलकर गया।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि जिस कमरे में आग लगी, उसमें परिवार का कोई भी सदस्य नहीं सो रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर घर का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। अचानक लगी आग का पता मध्य रात्रि उस वक्त चला, जब परिवार की एक महिला शौच करने उठी। कमरे से धुआं निकलते देख मीत कौर ने परिवार के बाकी सदस्यों को जगाया। जब तक आग को बुझाने के प्रयास करते, तब तक कमरे के अंदर रखे बेड, रेफ्रिजरेटर, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी और उसमें रखी 10 हजार की नकदी समेत कपड़े जल गए।
पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले उनके घर की छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया था लेकिन आज तक प्रशासन की ओर से मुआवजा नहीं मिला। अब अग्निकांड ने उनके परिवार को हिलाकर रख दिया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि आग से पीड़ित परिवार का करीब 90 हजार का नुकसान हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।