{"_id":"62c1de195dde0620a821c9ce","slug":"hotel-employee-commit-suicide-in-a-hotel-in-chintpurni-una-news-sml414102688","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी के निजी होटल कर्मी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी के निजी होटल कर्मी ने लगाया फंदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। शनिवार रात को चिंतपूर्णी के एक निजी होटल में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुरजीत कुमार पुत्र रामेश्वर मूल निवासी बिहार के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुरजीत कुमार चिंतपूर्णी के एक होटल में काम करता था। शनिवार रात को उसने होटल के नीचे बने फ्लोर की छत पर लगे सरिये से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जिस सरिये से लटककर आत्महत्या की वह कुछ देर बाद टूट गया और शव पास ही बनी सीढ़ियों पर गिरकर अटक गया।
मृतक की आंखों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। युवक को होटल मालिक और साथी कर्मियों ने चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक पैसों को लेकर पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे बिहार से चिंतपूर्णी के लिए निकल गए हैं।
रोहिणी ठाकुर, एसएचओ, पुलिस थाना, चिंतपूर्णी।