फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hope of good crop of wheat, garlic and onion due to rain

Una News: बारिश से गेहूं, लहसुन और प्याज की अच्छी फसल की उम्मीद

Fri, 21 Feb 2025 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Hope of good crop of wheat, garlic and onion due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थाना कलां (ऊना)। क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से सूखे की स्थिति से जूझ रहे किसान अब गेहूं, लहसुन और प्याज की अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे हैं। बंगाणा क्षेत्र में पांच माह पूर्व बारिश हुई थी। अब गत रात्रि 16 एमएम बारिश हुई है। हाल ही में हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है। इससे रबी फसलों को भरपूर पोषण मिलेगा। किसान रमेश, अशोक, रमन, जीत कुमार, नरेश कुमार, पवन देव, कमलजीत ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को बहुत फायदा मिलेगा। पर्याप्त नमी होने से फसल का विकास बेहतर होगा और उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। लहसुन और प्याज की खेती करने वाले किसानों के लिए भी यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है। किसान सुरेश सिंह, मुकेश, सुरेंद्र का कहना है कि पिछले साल कम बारिश के कारण फसल कमजोर थी, लेकिन इस बार बारिश होने से फसल की गुणवत्ता अच्छी रहने की संभावना है। कृषि विभाग के अधिकारी भी किसानों को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए फसल प्रबंधन करें, जिससे अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके।

बाक्स

कृषि विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान ने कहा कि यह बारिश मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने के साथ-साथ नमी बनाए रखने में सहायक होगी। यदि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहा तो इस बार रबी फसल में अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed