फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hooliganism is increasing outside Government College Bangana

Una News: राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के बाहर बढ़ रही गुंडागर्दी

Tue, 07 Oct 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Hooliganism is increasing outside Government College Bangana
कॉलेज का माहौल हो रहा प्रभावित
विज्ञापन

अभिभावकों से मामले को गंभीरता से लेने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय बंगाणा के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में बाहरी तत्वों की बढ़ती सक्रियता ने छात्रों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कॉलेज गेट के बाहर अक्सर कुछ लोग मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर आपस में बहसबाजी और झगड़े करते देखे जा सकते हैं। कई बार ये झगड़े कॉलेज के छात्रों तक भी पहुंच जाते हैं, जिससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है।
अभिभावक विजय कुमार, रमेश चंद, रमन कुमार और राकेश कुमार ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था केवल कॉलेज परिसर के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहर भी सुदृढ़ की जानी चाहिए, ताकि शैक्षणिक वातावरण सुरक्षित और प्रेरणादायक बना रहे। कॉलेज पीटीए कमेटी के अध्यक्ष रणवीर राणा ने बताया कि इस संबंध में कई बार पुलिस को अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो छात्रों और अभिभावकों में असंतोष बढ़ सकता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर ने भी पुष्टि की कि ऐसी घटनाओं की सूचना पुलिस को बार-बार दी गई है, परंतु अब तक संतोषजनक कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए चिंता का विषय बन गई है। इस पर थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed