{"_id":"570669d34f1c1bfa1ac810cc","slug":"hockey-team-went-ot-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी टीम यूपी के लिए रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी टीम यूपी के लिए रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 07 Apr 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
हाकी टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में 8 मार्च से शुरू होने वाली सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन वीरवार को किया गया। इंदिरा मैदान ऊना में ट्रायल के दौरान पूरे प्रदेश से 18 सदस्यीय टीम चयनित की गई है, जो 8 मार्च सुबह ऊना से यूपी के लिए रवाना होगी। हॉकी कोच रमेश पठानिया ने बताया कि हिमाचल का पहला मुकाबला 10 मार्च को मध्यप्रदेश से खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रायल प्रक्रिया में पूरे प्रदेश से दर्जनों हॉकी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हिमाचल टीम में सिरमौर के जोरावर सिंह, ऊना के गणेश रायजादा, कांगड़ा के जगदेव सिंह, मंडी के गुलाब सिंह, ऊना के हेमराज, हमीरपुर के हरदीप सिंह, ऊना के शुभम, हमीरपुर के आशुतोष तथा करणवीर सिंह, शिमला के गौरव ठाकुर, कांगड़ा के विशाल, बिलासपुर के सुबोध, हमीरपुर के रजत, ऊना के नवीन, सोलन के नवरवि, कांगड़ा के सौरभ और ऊना के प्रदीप तथा प्रशांत को जगह मिली है। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान प्रशांत, कलश और सौरभ शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन