फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hockey played in Una in memory of Major Dhyan Chand

खेल दिवस पर ऊना में हॉकी मैच का आयोजन

Sun, 29 Aug 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Hockey played in Una in memory of Major Dhyan Chand
ऊना में राष्ट्रीय खेल दिवस पर अयोजित हॉकी मैच खेलते हुए खिलाड़ी - फोटो : Una
ऊना/हरोली। जिला युवा सेवा और खेल विभाग ने इंदिरा मैदान में मेजर ध्यान चंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉकी कोच आशीष सेन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग वर्ग के दो मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि रविवार पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला ऊना में भी मेजर ध्यानचंद की याद में हॉकी मैच करवाया गया। इसमें जिले सहित पंजाब के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया, संजय कुमार, पूजा ठाकुर, राकेश चौधरी, तापेराम, अनिल शर्मा, दर्शन सिंह, अजय कटारिया, यशपाल राणा, राकेश कुमार, सागर ठाकुर, कमल, रवि कुमार, कमल सैणी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय हरोली में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के इतिहास के सहायक आचार्य डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अरुणा भारद्वाज ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ पर डॉ. आरती ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। वे इतने राष्ट्रभक्त थे कि जर्मनी ने उन्हें अपने देश से खेलने का न्योता दिया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने इस मौके पर विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए खेलों में अपनी सहभागिता बढ़ाएं। खेल से विद्यार्थी के मन और शरीर दोनों का विकास होता है। इस मौके पर प्रो. सोनिका सैनी ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर प्रो. आरएस डडवाल, प्रो. भगवान दास, प्रो. गुरबख्श राय, प्रो. कल्पना शर्मा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed