{"_id":"63a743c0a2980b1dfd6194ff","slug":"hit-by-cold-now-government-and-private-primary-schools-will-open-half-an-hour-late-in-the-morning-una-news-sml4317825162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की मार : अब सुबह आधा घंटा देरी से खुलेंगे सरकारी और निजी प्राइमरी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की मार : अब सुबह आधा घंटा देरी से खुलेंगे सरकारी और निजी प्राइमरी स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। खराब मौसम के कहर के बीच अब जिलेभर में प्राइमरी स्कूल अब सुबह आधा घंटा देरी से खुलेंगे। स्कूल पहले की तरह निर्धारित समय पर ही बंद होंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के बाद नौनिहालों और उनके अभिभावकों ने बड़ी राहत महसूस की है। ये आदेश नौनिहालों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं।
26 दिसंबर से रोजाना सुबह 9:30 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक प्राइमरी स्कूल खुलेंगे। पांचवीं कक्षा तक पढ़ने वाले नौनिहालों को सुबह के समय अब कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले सुबह 9:00 बजे स्कूल खुल रहे थे तो कई जगह नौनिहालों को घर से स्कूल भेजने की प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे शुरू हो रही थी। जबकि सुबह के समय से जिलेभर में धुंध का प्रकोप चल रहा है।
कड़ाके की ठंड के बीच अभिभावक खेसी डालकर बच्चों को स्कूल तक भेजने केे लिए मजबूर थे, लेकिन अब समय में बदलाव होने से सुबह 9:30 बजे तक धुंध से राहत मिलेगी। हालांकि, छठीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल पूर्व की तरह से चलेंगे।
विज्ञापन
तापमान में लगातार गिरावट होने के चलते जिलेेभर में मौसम बेहद ठंडा गया है। सुबह और शाम को धुंध का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ (पीटीएफ) ने बीते शुक्रवार को स्कूल खुलने के समय में बदलाव की मांग उठाई थी। मामला संज्ञान में आने पर अब बदलाव हुआ है।
जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों के खुलने और बंद करने की समय सारणी में बदलाव किया गया है। जिला में सभी सरकारी और निजी प्राइमरी स्कूलों के लिए प्रात: 9.30 बजे से सायं 3:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। ये आदेश 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2023 तक लागू रहेंगे।
-राघव शर्मा, जिला दंडाधिकारी, ऊना