फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himani first in Mehndi competition

मेहंदी प्रतियोगिता में हिमानी ने बाजी मारी

Mon, 08 Mar 2021 07:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Himani first in Mehndi competition
एबीवीपी की दौलतपुर कॉलेज इकाई महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम में भाग लेते हुए। - फोटो : Una
ऊना/दौलतपुर चौक (ऊना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महिला दिवस पर दौलतपुर चौक कॉलेज में मेहंदी और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर कक्षा मेहंदी प्रतियोगिता में हिमानी प्रथम, कोमल द्वितीय और मनीषा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, शीतल द्वितीय और शिखा तृतीय स्थान पर रही। अभाविप के इकाई अध्यक्ष विक्रांत ने बताया कि इसमें निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अनीता राणा, प्रो. प्रियंका एवं प्रो. मोलिका मिंहास ने निभाई। उन्होंने बताया कि विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इकाई सचिव तमन्ना, साहिल, सचिन, अक्षय, साक्षी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन

महिला दिवस पर भरवाल अस्पताल आर्य नगर ऊना में कार्यक्रम हुआ। महिला दिवस को लेकर बनाए पोस्टर के साथ स्टाफ सदस्यों ने महिला सशक्तीकरण पर बल दिया। डॉ. सोमदत्त भरवाल ने कहा कि महिलाओं को मनुष्य के जीवन में अहम महत्व है। इसलिए हमें महिलाओं सशक्त बनाने के लिए प्रयास करने चाहिए। साथ महिलाओ का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला बहु-तकनीकी संस्थान ऊना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. जागृति दत्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि संस्थान के प्रधानाचार्य नरेश सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed