{"_id":"681f352d33f83fe48e0e6ffa","slug":"himachal-working-committee-meeting-of-hindu-mahasabha-postponed-una-news-c-93-1-una1002-153417-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हिंदू महासभा की हिमाचल कार्यसमिति की बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हिंदू महासभा की हिमाचल कार्यसमिति की बैठक स्थगित
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय हिंदू महासभा की हिमाचल प्रदेश कार्यसमिति की आगामी बैठकों को स्थगित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज की अध्यक्षता में 13 मई को जिला ऊना और 14 मई को सोलन (बद्दी) में प्रस्तावित कार्यसमिति की बैठक अब निर्धारित तिथि को नहीं होगी।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पठानिया ने बताया कि आपातकालीन परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बैठक की सभी तैयारियां पूर्ण थीं और एजेंडा भी सभी प्रतिनिधियों को प्रेषित किया जा चुका था, लेकिन वर्तमान राष्ट्रीय संकट को प्राथमिकता देते हुए बैठक स्थगित करना आवश्यक समझा गया।
प्रदेश प्रवक्ता विचित्र सिंह ने जानकारी दी कि बैठक की नई तिथि स्थिति सामान्य होने के बाद किया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र कुमार, महिला अध्यक्ष बलमा शर्मा, उपाध्यक्ष दीप सिंह पठानिया बबलू, संगठन मंत्री मान सिंह, शांति गौतम, मीडिया प्रभारी आदित्य सोफत, कुल्लू-मनाली प्रभारी शशि भूषण पुरोहित सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों से विचार-विमर्श के उपरांत लिया गया।
विज्ञापन
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर सहित सभी जिला अध्यक्षों ने इस निर्णय का राष्ट्रहित में समर्थन करते हुए एकमत से स्वागत किया है। हिन्दू महासभा ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और ऐसी परिस्थिति में संगठन की प्राथमिकता देश की सुरक्षा और एकता है।