फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal Throwball team leaves for Ranchi

Una News: हिमाचल थ्रोबॉल टीम रांची के लिए रवाना

Thu, 14 Aug 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Himachal Throwball team leaves for Ranchi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थानाकलां (ऊना)। हिमाचल थ्रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव अमन शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की पुरुष व महिला टीम वीरवार को ऊना रेलवे स्टेशन से रांची झारखंड रवाना हुई। 16 से 18 अगस्त तक थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर की टीमें भाग लेंगी। रवाना होते समय समाजसेवी जगदीश सहोता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। अमन शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी रही और प्रदर्शन के आधार पर टीम बनाई गई, जिसमें अनुभवी व नए खिलाड़ी शामिल हैं। पुरुष टीम में अनिकेत, कीर्ति लाल, कार्तिक, वरुण, भार्गव, समीर, रजत, आर्यन, क्रिश, अफिल, तनुश, रुद्रांश, रुद्राक्ष, आदर्श, शुभम व महिला टीम में शताक्षी, नितिका, शुभिक्षा, अंशी, साक्षी, उमा, अंजली, प्रियंका, निशा, शारदा, निष्ठा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed