फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal team's training camp begins for Sub Junior Throwball Nationals

Una News: सब जूनियर थ्रोबाल नेशनल के लिए हिमाचल टीम का अभ्यास शिविर शुरू

Wed, 17 Dec 2025 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Himachal team's training camp begins for Sub Junior Throwball Nationals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। 33वीं सब जूनियर थ्रोबाल नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर हिमाचल प्रदेश टीम का अभ्यास शिविर शुरू हो गया है। जिला ऊना के चयनित खिलाड़ियों का शिविर बंगाणा में लगाया गया, जिसका शुभारंभ थ्रोबाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में जिला हमीरपुर के खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर सेंट सोल्जर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सदोह में शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन पंचायत प्रधान आशा देवी ने किया। यह चैंपियनशिप 25 से 28 दिसंबर तक बनारस (वाराणसी) में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम के अभ्यास शिविर बंगाणा, सदोह और सोलन में लगाए गए हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र ठाकुर ने खिलाड़ियों के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा भी की। शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य, जिला ऊना अध्यक्ष इंदु बाला, कोच यशवीर राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed