{"_id":"6984a4a072b6a21cbd09ccee","slug":"himachal-pradesh-won-the-national-competition-in-the-mens-category-of-rock-ball-una-news-c-93-1-ssml1048-180602-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रॉक बाल के पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने जीती राष्ट्रीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रॉक बाल के पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने जीती राष्ट्रीय प्रतियोगिता
विज्ञापन
रांक बॉल नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल टीम विजेता। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। पट्टी कलयना स्थित माधव जन सेवा केंद्र में एमेच्योर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित छठा फेडरेशन कप एवं तीसरी सीनियर मिक्स फेडरेशन रॉक बाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का वीरवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। समापन मुकाबलों में पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व स्थापित किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, सटीक रणनीति और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। रोमांचक मुकाबले में पंजाब की टीम उपविजेता रही, जबकि गुजरात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसोसिएशन के महासचिव राजीव कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एमेच्योर फेडरेशन के अध्यक्ष राघव राणा, जनरल सेक्रेटरी जसवीर सिंह तथा कोच मोहित कुमार शर्मा (बंटी) ने हिमाचल के खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है और यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब हिमाचल प्रदेश की टीम एशियाई स्तर की प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।