फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal Deputy CM met Gajendra Singh Shekhawat and asked for 500 crore rupees fund

Una News: हिमाचल के डिप्टी CM ने गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात, केंद्र से 500 करोड़ जारी करने की मांग

Tue, 08 Aug 2023 10:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Aug 2023 10:35 PM IST
सार

हिमाचल डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की और जेजेएम की क्षतिग्रस्त योजनाओं की बहाली के लिए केंद्र से अग्रिम 500 करोड़ रुपये जारी करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Himachal Deputy CM met Gajendra Singh Shekhawat and asked for 500 crore rupees fund
हिमाचल के डिप्टी CM ने की जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से नई दिल्ली में मुलाकात कर हिमाचल की उदारता के साथ मदद का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को हिमाचल में हुई आपदा से नुकसान बारे विस्तार से बताया।

विज्ञापन

केंद्र से मांगी मदद
उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि कि प्राकृतिक आपदा से जल शक्ति विभाग को वर्तमान में लगभग 1630 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत क्षतिग्रस्त योजनाओं की बहाली और रेट्रोफिटिंग के लिए कम से कम 500 करोड़ रुपये अग्रिम राशि के रूप में जारी करने का आग्रह भी किया। उन्होंने आग्रह किया कि जल जीवन मिशन की जो योजनाएं 100 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उन पर नए सिरे से विचार किया जाना चाहिए और धनराशि जारी की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने कहा कि ब्यास नदी के तटीकरण के लिए 1669 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्रीय जल विद्युत संस्थान पुणे द्वारा अध्ययन करने के उपरांत तैयार की गई है। जोकि वर्तमान में भारत सरकार के केंद्रीय जल आयोग में समीक्षाधीन है। उन्होंने इस परियोजना की जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया। ताकि इस क्षेत्र के लोगों की जान-माल की सुरक्षा की जा सके।

विज्ञापन

उन्होंने फिना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना और स्वां नदी के तटीकरण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया। उन्होंने केंद्र सरकार से कुटलैहड़ के बीत क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत नई परियोजना की स्वीकृति और पीएमकेएसवाई के तहत चल रही योजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया।

उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने एंटी फ्रीज जलापूर्ति प्रणाली का अध्ययन करने के लिए लेह और लद्दाख क्षेत्र का दौरा किया। विभाग ने जनजातीय क्षेत्र में ऐसी 17 योजनाओं का 101.58 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इन्हें जल जीवन मिशन के तहत मंजूरी देने का अनुरोध किया है। इसके अलावा जलापूर्ति योजनाओं की स्थिरता के लिए प्रत्यक्ष भूजल पुनर्भरण के लिए रुपये 452.60 करोड़ के 45 प्रस्तावों को भी जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत करने का आग्रह किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि किन्नौर जिले के चांगो क्षेत्र की सिंचाई योजना की विस्तृत रिपोर्ट समीक्षा के लिए एक नमूने के तौर पर केंद्रीय जल आयोग को समीक्षा के लिए भेजी गई है। इसके अतिरिक्त 61 करोड़ रुपये की 20 ऐसी सिंचाई योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए हैं जिन्हें नमूना रिपोर्ट की समीक्षा के बाद केंद्रीय जल आयोग को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्राथमिकता के आधार पर इन परियोजनाओं के वित्त पोषण पर विचार करने का अनुरोध भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed