फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Herbal gardens bloom in Una schools and AYUSH centres

Una News: ऊना के स्कूलों और आयुष केंद्रों में खिले हर्बल गार्डन

Tue, 09 Dec 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Herbal gardens bloom in Una schools and AYUSH centres
आयुष पद्धति को बढ़ावा देने के लिए रोपे गए हैं औषधीय पौधे
विज्ञापन

शतावर, अश्वगंधा, आंवला, स्टीविया सहित विविध पौधे लगाए

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल सरकार प्रदेश में जहां आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दे रही है, वहीं पारंपरिक आयुर्वेद और आयुष चिकित्सा पद्धति को भी नई ऊर्जा प्रदान की जा रही है। ऊना जिले के स्कूलों और आयुष संस्थानों के परिसर अब औषधीय पौधों की सौंधी महक से सराबोर हो रहे हैं। लगभग 9.42 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए ये हर्बल गार्डन स्वास्थ्य जागरूकता और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।
जिला आयुष अधिकारी ऊना किरण शर्मा ने बताया कि जिले के पांच विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां, रावमापा कुठार कलां, रावमापा भदसाली, रावमापा पिरथीपुर और रावमापा थानाकलां में हर्बल गार्डन विकसित किए जा चुके हैं। इस कार्य पर 1.25 लाख रुपये व्यय किए गए। इन उद्यानों में शतावर, अश्वगंधा, स्टीविया, एलोवेरा, आंवला, हरड़ और बेहड़ सहित अनेक औषधीय पौधे लगाए गए हैं। उद्देश्य है बच्चों में प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति रुचि विकसित करना और आयुष पद्धति की वैज्ञानिक उपयोगिता को समझाना।
विज्ञापन

किरण शर्मा के अनुसार जिले के सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में 2.25 लाख रुपये की लागत से पॉटेड हर्बल गार्डन स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 13 आयुष आरोग्य मंदिरों में 5.92 लाख रुपये की लागत से 3232 औषधीय पौधे रोपे गए हैं, जो स्थानीय स्तर पर औषधीय संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने कहा कि आयुर्वेद स्वास्थ्य देखभाल का एक मजबूत और किफायती माध्यम है। औषधीय उद्यानों के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा से जोड़ने के प्रयास निश्चित रूप से बेहतर जीवनशैली और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed