फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Helmet protects not only from challan but also from death: Nayak

चालान से नहीं, मौत से भी बचाता है हेलमेट : नायक

Thu, 09 Jan 2025 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Helmet protects not only from challan but also from death: Nayak
देहलां स्कूल में मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। मैहतपुर पुलिस थाना प्रभारी एमआर नायक ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट हमें चालान से ही नहीं, बल्कि मौत से भी बचाता है। लिहाजा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लाजिमी पहनना चाहिए। किसी भी वाहन को चलाते समय लाइसेंस जरूर होना चाहिए। बिना लाइसेंस के वाहन चलाना अपराध की श्रेणी में आता है और इसमें जुर्माने के साथ जेल का भी प्रावधान है। नायक ने कहा कि किसी भी प्रकार का वाहन नशे की हालत में कभी न चलाएं। नशा आदि करके वाहन चलाने पर व्यक्ति खुद तो मौत को गले लगाता ही है, बल्कि दूसरे वाहन चालक अथवा राहगीर को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया और कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। थोड़ी सी चूक होने पर आप अपराध के दायरे में आ सकते हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अमित कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed