फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heavy tippers ruin the Chauki Maniar Cantt-Dhamandari road, angering villagers

Una News: भारी टिपरों से चौकी मन्यार कैंट-धमांदरी मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में रोष

Sat, 21 Feb 2026 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Heavy tippers ruin the Chauki Maniar Cantt-Dhamandari road, angering villagers
स्थानीय लोगों ने कहा- जल्द मरम्मत नहीं हुई तो होगा आंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बडूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत चौकी मन्यार कैंट–धमांदरी सड़क मार्ग इन दिनों बेहद खस्ता हालत में है। इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, कई स्थानों पर किनारे धंस चुके हैं और उखड़ी हुई बजरी पूरे रास्ते में बिखरी पड़ी है। इसका प्रभाव यह हो रहा है कि वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है, जबकि पैदल यात्रियों के लिए भी यह मार्ग खतरनाक हो गया है।
स्थानीय निवासी शिव कुमार, देस राज, हेम राज, रजनी शर्मा और कुसुम लता ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर करीब 15-20 दिन पहले तक भारी टिपरों की निरंतर आवाजाही हो रही थी। ये टिपर धमांदरी–अंबेहड़ा सड़क निर्माण कार्य के लिए रेत और बजरी जैसी सामग्री लेकर इसी रास्ते से गुजरते थे। उनका कहना है कि ओवरलोड टिपरों के चलते सड़क की परत उखड़ गई और कई स्थानों पर डामर पूरी तरह से बैठ गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान एक बाइक और टिपर के बीच टक्कर हो गई थी, जिसमें कुरयाला निवासी एक युवक की टांग टूट गई। हादसे के बाद डीएसपी अजय ठाकुर के निर्देश पर इस मार्ग से टिपरों की आवाजाही रोक दी गई, लेकिन तब तक सड़क को भारी नुकसान हो चुका था। अब स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन की अनदेखी के कारण आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले वाहन और रोजमर्रा के कामकाज के लिए बाहर निकलने वाले ग्रामीण हर दिन जोखिम उठाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर बरसात शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति और भी विकट हो सकती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से इस सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। साथ ही, चेतावनी दी है कि यदि जल्दी सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रुख भी अपना सकते हैं।

इस संबंध में सड़क निर्माण विभाग जोल उपमंडल के एसडीओ भानु ओहरी ने बताया कि जिस ठेकेदार के टिपर इस मार्ग से गुजर रहे थे, उसे सड़क सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा और इस मार्ग पर टारिंग का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। विभाग का दावा है कि जल्द ही सड़क को सुरक्षित और सुगम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed