{"_id":"688e652e7f857186df0eee02","slug":"heavy-rains-cause-devastation-in-kutlahad-mla-visits-affected-areas-una-news-c-93-1-una1002-161180-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भारी बारिश से कुटलैहड़ में तबाही, विधायक ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भारी बारिश से कुटलैहड़ में तबाही, विधायक ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
विज्ञापन
बंगाणा में घरों में घुसा पानी, सड़कें, रास्ते, पुल, मकान ध्वस्त
मौके पर जाकर लिया जायजा और पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल चाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई घरों में पानी घुस गया, दीवारें गिर गईं, सड़कें और पेयजल योजनाएं बह गईं, वहीं विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक विवेक शर्मा शनिवार सुबह प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और अधिकारियों के साथ नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि ट्रांसफार्मर बहने, पोल गिरने और लाइनें टूटने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, पर संबंधित विभाग स्थिति सुधारने में जुटे हैं। प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें जल्द आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह मंडी के थुनाग व सराज में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राहत दी थी, उसी तर्ज पर कुटलैहड़ के पीड़ितों को भी मुआवजा दिया जाए। इसके लिए वे मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात करेंगे।