Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heavy rains brought smiles to farmers' faces, saving corn and vegetables.

Una News: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, मक्का और सब्जी को मिली संजीवनी

Sun, 31 May 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 31 May 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains brought smiles to farmers' faces, saving corn and vegetables.
ऊना। जिले में हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से रौनक लौटा दी है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और सूखे जैसे हालात के कारण चिंतित किसानों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। कृषि विशेषज्ञों और किसानों का कहना है कि यह वर्षा मक्का और हरी सब्जियों की खेती के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे फसलों की वृद्धि दर में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को हुई बारिश के बाद खेतों में नमी का स्तर बेहतर हुआ है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से वर्षा नहीं होने के कारण मक्का की बुवाई और सब्जियों की फसल प्रभावित होने लगी थी। अब बारिश के चलते पौधों को प्राकृतिक रूप से पर्याप्त पानी मिल गया है, जिससे उनकी वृद्धि बेहतर होगी। विशेषकर भिंडी, लौकी, तोरी, करेला और अन्य मौसमी सब्जियों की फसलों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


किसानों में अरविंद सैनी, अशोक कुमार, राजेश स्याल, आकाश राणा, अजयपाल के अनुसार बारिश के बाद खेतों में खाद और कीटनाशकों का छिड़काव भी बढ़ेगा। पर्याप्त नमी मिलने से खाद का प्रभाव बेहतर होगा और पौधों को आवश्यक पोषक तत्व आसानी से मिल सकेंगे। वहीं, फसलों को रोगों और कीटों से बचाने के लिए किसान अब कीटनाशकों के छिड़काव की तैयारी में जुट गए हैं। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ सीजन की फसलों के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि बारिश ने खेतों में नई जान डाल दी है। मक्का और सब्जियों की फसल को पर्याप्त नमी मिलने से पौधों की बढ़ोतरी तेज होगी। साथ ही अब खाद और कीटनाशकों का उपयोग भी प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा, जिससे फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed