फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heavy rain in Una affects life, loss of Rs 27 crore in six hours

Una News: ऊना में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, छह घंटे में 27 करोड़ का नुकसान

Sun, 03 Aug 2025 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Una affects life, loss of Rs 27 crore in six hours
शनिवार शाम को पंडोगा खड्ड का जलस्तर दोबारा बढ़ने पर पंडोगा-ईसपुर पुल को सभी वाहनों के लिए बंद क - फोटो : विद्यालय की दीवार के पड़ी दरारें एवं छत से गिरता मसाला। संवाद
36 रिहायशी मकानों में जल भराव, जलशक्ति विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान
विज्ञापन

सरकारी व निजी संपत्तियों समेत अनेक विकास परियोजनाएं भी प्रभावित
सभी विभाग फील्ड में सक्रिय, प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बहाली कार्य तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार बीते छह घंटों में लगभग 27 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। इस मानसून सीजन में अब तक जिले में कुल नुकसान का आंकड़ा 1.11 अरब रुपये तक पहुंच चुका है। सबसे अधिक नुकसान जलशक्ति विभाग को हुआ है, जिसे अब तक 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को 11 करोड़ और विद्युत बोर्ड को 55 लाख रुपये की क्षति पहुंची है।
बारिश के कारण एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिससे लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा पांच पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे पांच लाख रुपये, नौ कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे चार लाख रुपये और नौ गोशालाएं ढहने से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



जिले के 36 रिहायशी मकानों में जल भराव की स्थिति बनी है, जिससे शहरी क्षेत्रों में 12 लाख रुपये की क्षति हुई है। बारिश से सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ कई विकास परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। जिला उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता से कार्य कर रहा है। पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद, जलशक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों की टीमें फील्ड में तैनात हैं। सड़कों को खोलने, जलभराव और मलबा हटाने तथा प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने आज प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस दौरान एसडीएम ऊना, विश्व मोहन देव चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे।

शनिवार शाम को पंडोगा खड्ड का जलस्तर दोबारा बढ़ने पर पंडोगा-ईसपुर पुल को सभी वाहनों के लिए बंद क

शनिवार शाम को पंडोगा खड्ड का जलस्तर दोबारा बढ़ने पर पंडोगा-ईसपुर पुल को सभी वाहनों के लिए बंद क- फोटो : विद्यालय की दीवार के पड़ी दरारें एवं छत से गिरता मसाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed