{"_id":"663e0ff558b59164740a297a","slug":"heat-stroke-cases-started-increasing-in-the-district-una-news-c-93-1-una1002-123745-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में कंप्यूटर कृत पर्ची सुविधा शुरू करने के लिए काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में कंप्यूटर कृत पर्ची सुविधा शुरू करने के लिए काम शुरू
Sat, 11 May 2024 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 11 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
वर्तमान में मरीज को दी जाती है हाथ से लिखित पर्ची
नई सुविधा शुरू होेने से मरीजाें को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन क तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी मेंं अस्पताल में कंप्यूटर कृत पर्ची सुविधा शुरू करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर अस्पताल में लैन केबल बिछाने व नए कंप्यूटर स्थापित करने के कार्य चल रहा है। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद अस्पताल में हाथ से पर्ची बनाने का झंझट खत्म हो जाएगा।
क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह के समय पर्ची कांउटर के बाहर मरीज व तीमारदार पर्ची बनवाने के लिए कतारों में खड़े हो जाते हैं। इस दौरान पर्ची काउंटर में कर्मचारी की तरफ से मैन्यूल पर्ची बनाई जाती है। ऐसे में पर्ची बनाने में समय लग जाता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए नई सुविधा के तहत मरीजों को कंप्यूटर पर्ची मिलेगी। इससे मरीजों से संबंधित डाटा स्वास्थ्य विभाग के पास भी ऑनलाइन मौजूद रहेगा। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में जिले भर से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के अस्पताल पहुंचते ही सुबह पर्ची काउंटर से पर्ची लेना किसी चुनौती के कम नहीं रहता। ऐसे में मरीज व तीमारदार दोनों परेशान होते हैं। मैन्यूल पर्ची के अलावा अस्पताल मेंं एक्स रे, टेस्ट व अन्य सुविधाओं के लिए फीस जमा करवाने पर भी कंप्यूटर कृत पर्ची मिलेगी। इस सुविधा को शुरू करने के लिए अस्पताल में लैन केबल व नए कंप्यूटर स्थापित करने का काम भी शुरू कर दिया है। आगामी समय से इस सुविधा को एक सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाना है। इसके लिए आचार संहिता के बाद ही सरकार इस पर आगामी निर्णय लेगी।
कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में कंप्यूटर कृत पर्ची सुविधा शुरू करने के लिए काम चल रहा है। लैन केबल व नए कंप्यूटर भी स्थापित किए जा रहे हैं। जल्द ही लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना । सचित्र