फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Healthy human being is the basis of society: Gopal Krishna

स्वस्थ मनुष्य समाज का आधार : गोपाल कृष्ण

Thu, 11 Apr 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Apr 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Healthy human being is the basis of society: Gopal Krishna
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत ने बताया कि यह दिवस हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उदेश्य लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार रही। इस दौरान चर्चा की गई कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, सुरक्षित पेयजल, स्वस्थ वातावरण, व्यायाम, योग, धुम्रपान व शराब के सेवन से बचाव और पर्याप्त नींद अति आवश्यक है। जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया कि स्वस्थ मनुष्य समाज का आधार स्तंभ है। यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं तो पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान भी कोई उपकार नहीं कर सकता। स्वस्थ मनुष्य ही सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह कुशलतापूर्वक कर सकता है। इस मौके पर बीसीसी समन्वयक कंचन बाला, कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान के प्राचार्य प्रभजोत व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed