फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Health of children checked in Ghanari Anganwadi center

Una News: घनारी आंगनबाड़ी केंद्र में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य

Sat, 18 Jan 2025 06:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Health of children checked in Ghanari Anganwadi center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घनारी (ऊना)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत आयुष विभाग की ओर से शनिवार को घनारी के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष शिविर लगाया। इसका संचालन डॉ. विवेक चंद ने किया। कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. विवेक चंद ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संभावित बीमारियों का समय रहते पता लगाना और उनका उपचार सुनिश्चित करना है। इस आयु वर्ग के बच्चों में किसी भी तरह की बीमारी या स्वास्थ्य समस्या का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाकर उचित उपचार किया जा सकता है। शिविर के दौरान बच्चों की सामान्य जांच के साथ-साथ उनकी आंखों, कानों, दांतों, और त्वचा से जुड़ी समस्याओं की भी जांच की गई। यदि किसी बच्चे में बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे विशेषज्ञ डॉक्टर के पास रेफर किया जाता है। डॉ. विवेक चंद ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना कुमारी, आशा देवी, मीना शर्मा, आरती देवी और अशोक कुमार ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। उन्होंने अभिभावकों और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह के कार्यक्रम न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed