{"_id":"6966508cce1bf3b28207efd8","slug":"health-minister-will-hoist-the-tricolor-at-the-district-level-republic-day-celebrations-una-news-c-93-1-una1002-178113-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री फहराएंगे तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री फहराएंगे तिरंगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना में 26 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित होगा। मुख्य अतिथि, प्रदेश के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शुबह 10.45 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण करेंगे और जिला वासियों को संबोधित करेंगे। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे। साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और नाट्य दलों द्वारा देशभक्ति एवं लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विशेष आयोजन
उत्कृष्ट अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ झांकी, स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वालों को पुरस्कार मिलेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों और वीरता पुरस्कार विजेताओं को विशेष सम्मान। समारोह स्थल पर ईट राइट मेले की तर्ज पर स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन और विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे।