फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hawkers had entered the house and attacked in Saloh Beri

Una News: सलोह बेरी में फेरी लगाने वालों ने किया था घर में घुसकर हमला, दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 01 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hawkers had entered the house and attacked in Saloh Beri
दौलतपुर चौक/गगरेट (ऊना)। पंजाब सीमा से सटे गांव सलोह बेरी में डेढ़ माह पूर्व एक घर में घुसकर चोरी और परिवार के दो लोगों पर जानलेवा हमले करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों चचेरे भाइयों को पंजाब से दबोचा है। दोनों दिन में फेरी लगाकर सामान बेचते थे और शाम के समय बंद घरों और जिन घरों में अकेले बुजुर्ग रहते थे, वहां चोरियों को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों की पहचान सन्नी निवासी भटेड़ उम्र 20 साल और सुल्तान पुत्र बिहारी लाल उम्र 26 साल तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डेढ़ माह पहले पूर्व दौलतपुर चौक के समीप पंजाब सीमा से सटे गांव सलोह बेरी निवासी देव प्रसाद के घर में दो युवकों ने चोरी का प्रयास किया था। आरोपियों में एक ने देवी प्रसाद को बेड पर जकड़ लिया और दूसरे ने उसकी पत्नी को बांधने का प्रयास किया। इसपर घर में रहने वाले दोनों लोगों ने शोर मचाया। पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी दीपक के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

तब से लेकर पुलिस के सामने यह मामला एक पहेली बना हुआ था। लोगों की सुरक्षा को लेकर भी कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहे थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश जारी रखी और लगभग डेढ़ माह बाद पंजाब से दो चचेरे भाइयों को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। थाना गगरेट के प्रभारी सन्नी गुलेरिया के दिशा-निर्देश पर दौलतपुर चौक चौकी प्रभारी अजीत सिंह, एएसआई कुलभूषण सिंह, भागा राम, कमल कुमार, जरनैल एवं गुरमेल की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी फेरी लगाने का काम करते थे। फेरी के साथ गांव की रेकी भी कर लेते थे। बुजुर्गों एवं अकेले घरों को निशाना बनाते थे। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया की पुलिस ने दिनों आरोपियों को मुकेरियां से गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed