फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Harvinder Pal donated tipper to Chintpurni Temple Trust

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर न्यास को हरविंदर पाल ने दान किया टिपर

Sat, 18 Jan 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Harvinder Pal donated tipper to Chintpurni Temple Trust
मंदिर न्यास को टिप्पर दान करने  वाले हरविंदर पाल एस डी एम अम्ब व मंदिर अधिकारी के साथ। संवाद
मंदिर न्यास की ओर से कूड़ा उठाने के काम में किया जाएगा इस्तेमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर न्यास को एक बड़ा दान मिला है। हरविंदर पाल ने मंदिर न्यास को एक टिपर दान किया है। यह टिपर मंदिर न्यास की ओर से दैनिक कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। हरविंदर पाल पहले भी मंदिर न्यास को दान देते रहे हैं। पहले भी एक छोटा हाथी गाड़ी और सोलर लाइटें मंदिर न्यास को दान की गई थीं। यह दान मंदिर न्यास के लिए एक बड़ी सहायता होगी और इससे मंदिर के दैनिक कार्यों में सुविधा होगी। मंदिर न्यास के अधिकारियों ने हरविंदर पाल के इस दान के लिए धन्यवाद दिया है। इस टिपर को मंदिर न्यास की ओर से कूड़ा उठाने के काम में उपयोग किया जाएगा। मंदिर प्रशासन ने बताया कि कूड़े की गाड़ी काफी पुरानी हो चुकी थी और इसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसलिए मंदिर प्रशासन ने हरविंदर पाल से नया टिपर दान देने के लिए मांग की थी। इसके बाद टिप्पर को श्रद्धालु हरविंदर पाल की तरफ से मंदिर ट्रस्ट को सौंपा गया है। यह टिप्पर मंदिर क्षेत्र में कूड़ा उठाने के काम में उपयोग किया जाएगा। हरविंदर पाल ने टिपर की चाबियां मंदिर प्रशासन को सौंपी। इस मौके पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, पुजारी अजय कालिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed