फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Harsh and Nisha appointed in the executive committee of the state BJP OBC Morcha

Una News: हर्ष और निशा प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में नियुक्त

Thu, 01 Jan 2026 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Harsh and Nisha appointed in the executive committee of the state BJP OBC Morcha
भाजपा नेता दविंद्र कुमार भुट्टो ने किया स्वागत, शीर्षक भाजपा नेताओं का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हर्ष और निशा भुल्लर की प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्य कारिणी में सदस्य के रूप में नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। पूर्व विधायक भुट्टो ने कहा कि निशा भुल्लर लंबे समय से पार्टी संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और समाजसेवा की भावना को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद निशा भुल्लर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सतपाल सत्ती, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो सहित समस्त प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से उन पर जो विश्वास जताया गया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी मोर्चा के माध्यम से वे समाज के पिछड़े वर्ग को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को पार्टी मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed