फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Harsh and Kavita chosen best players in annual sports competition

Una News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हर्ष और कविता चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sun, 09 Feb 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Harsh and Kavita chosen best players in annual sports competition
अंब कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के मौके ऊंची कूद लगाते खिलाड़ी।स्रोत संस्थान - फोटो : mathura
अंब महाविद्यालय में करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय अंब के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रमन कुमार शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वंयसेवी और रोवर रेंजर के सदस्यों ने मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्र जीवन में खेलों का विशेष महत्व रहता है। इससे प्रत्येक खिलाड़ी का सर्वांगीण विकास होता है। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि खेलों से मात्र शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि सहनशीलता व धैर्य जैसे आदर्श मानव गुण भी विकसित होते हैं। यह प्रतियोगिता शारीरिक प्राध्यापक डॉ. पवन पटियाल की देखरेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 1500 मीटर रेस पुरुष वर्ग में अभिषेक सिंह ने प्रथम, कन्हैया ने द्वितीय, तनिश ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में कविता ने प्रथम, पायल ने द्वितीय, संजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस पुरुष वर्ग में अभिषेक ने प्रथम, अमन ने द्वितीय, हरीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में पायल रानी ने प्रथम, महक चौधरी ने दूसरा, संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर रेस पुरुष वर्ग में हर्ष ने पहला, कन्हैया ने दूसरा, रमन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कविता ने प्रथम, पायल रानी ने दूसरा, अनीता देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में पुरुष वर्ग में हर्ष ने प्रथम, अभिषेक ने दूसरा, भूपेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कविता ने प्रथम, महक ने दूसरा, आकृति ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में पुरुष वर्ग में हर्ष ने प्रथम, अक्षत ने दूसरा, ऋषभ ने तीसरा और महिला वर्ग में महक ने प्रथम, संजना ने दूसरा, प्रेरणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट पुरुष वर्ग में अनमोल प्रथम, आर्यन कौंडल द्वितीय तथा अर्पित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में ऋषभ हीर ने प्रथम, तनिश ने दूसरा, वंश पठानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में तृषा चौधरी ने प्रथम, सेजल शर्मा ने दूसरा, आकृति ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में पुरुष वर्ग में ऋषभ हीर ने प्रथम, हर्ष ने दूसरा, रमन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सेजल शर्मा तथा अनीता ने प्रथम, ईशा जसवाल ने दूसरा, सुहानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में पुरुष वर्ग में आर्यन कौंडल प्रथम, आयुष जसवाल द्वितीय, अनमोल तृतीय और महिला वर्ग में प्रेरणा ठाकुर प्रथम, कोमल द्वितीय, दिव्या सूद तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में पुरुष वर्ग में अनमोल ने प्रथम, रितिक शर्मा ने दूसरा, नितिन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स मीट में पुरुष वर्ग में हर्ष ने और महिला वर्ग में कविता ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed