{"_id":"66fbf36fa7d71ff8b306f9b3","slug":"haroli-will-become-the-first-smart-assembly-constituency-of-the-state-una-news-c-93-1-una1002-134541-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रदेश का पहला ‘स्मार्ट विधानसभा क्षेत्र’ बनेगा हरोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रदेश का पहला ‘स्मार्ट विधानसभा क्षेत्र’ बनेगा हरोली
Wed, 02 Oct 2024 10:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:31 AM IST
विज्ञापन
पालकवाह स्थित कौशल विकास केंद्र के सभागार में मौजूद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व अन्य ।संव
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का पहला विधानसभा क्षेत्र बनने जा रहा है, जो पूर्णतः सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित होगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि अगले 15-20 दिनों में यह सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
मंगलवार को ऊना के पालकवाह स्थित कौशल विकास केंद्र के सभागार में डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग के सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वार, मुख्य मार्ग, महत्वपूर्ण स्थल, चौराहे, बाजार और शिक्षण संस्थान सीसीटीवी से लैस होंगे। यह पहल क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में अब कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं सकेगा, क्योंकि पूरे क्षेत्र पर सीसीटीवी की निगरानी होगी। इसके अलावा इंटरनेट की सुविधा को पूरी तरह से हरोली में उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे हर जानकारी और सेवा ऑनलाइन उपलब्ध होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से इंटरनेट पर आएगा और यहां की हर जानकारी, हर सेवा इंटरनेट से कनेक्ट होगी। इसके अलावा वाहनों की अधिक गति से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चार डिजिटल रडार भी स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभूतपूर्व विकास की मिसाल बनेगा हरोली
मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब से वे पहली बार विधायक चुने गए थे, तब से लेकर अब तक हरोली में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सेंटर स्कूल, ट्रिपल आईटी, आईटीआई, और तीन डिग्री कॉलेजों की स्थापना जैसी उपलब्धियां विकास के मुख्य उदाहरण हैं। इन सभी संस्थानों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी कौशल से सुसज्जित करना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।